-देशभर से करीब 3,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी ले रहे हिस्सा
कानपुर। टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की प्रथम यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चौंपियनशिप की भव्य शुरुआत हुई। रविवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बतौर मुख्य अतिथि और सांसद रमेश अवस्थी ने विशिष्ट अतिथि के रुप में टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। 23 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसकी प्राइजमनी 10 लाख रुपये रखी गई है। इस अवसर पर एमएलसी अरुण पाठक, आयोजन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण कुमार बनर्जी,टीटीएफआई ने केरल के एन. गणेशन, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, एमएचपीएल के निदेशक पियूष अग्रवाल, टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल, कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन, सह सचिव सुनील सिंह और आशुतोष सत्यम झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व शिव राम सिंह, अंकित गुप्ता मयूर ग्रुप, अनूप पचौरी, संजय टंडन,बृजमोहनसिंह, राकेश राम त्रिपाठी, रितु पाठक, ऋषभ पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहे।






























