- हाटमिक्स प्लांट से पैचवर्क करने को आगे नहीं आये ठेकेदार
- केडीए और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को अब किया गया आमंत्रित
कानपुर। ठेकेदारों की माफियागिरी को लेकर पिछले कुछ दिनोें से कानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली विवादों के घेरे में है। शहर की जनता सड़कों पर गढ्ढों के मकड़़जाल से कराह रही है। शहर की सड़कों को हाटमिक्स प्लांट के जरिये सड़कों का पैचवर्क कर गढ्ढामुक्त करने के लिये डेढ़ करोड़ की लागत की एक योजना बनाई गई और 19 टेंडर भी ओपन किये गये हैं लेकिन एक भी ठेकेदारों ने इस पर अपनी रुचि नहीं दिखाई है। ऐसी स्थिति में अब कानपुर नगर निगम प्रशासन कानपुर विकास प्राधिकरण व पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों का दरवाजा खटखटाने जा रहा है।
बाइट- नगर आयुक्त – अर्पित उपाध्याय, आईएएस






























