Google search engine

-कानपुर में थाना कल्याणपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
कानपुर। गत 28 जुलाई एवं चार अगस्त को पश्चिम जोन के थाना कल्याणपुर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटनाओं के संबंध में पुलिस एवं क्राइम की टीम लगातार संदिग्धों की तलाश एवं चेकिंग कर रही थी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि इसी क्रम में आज शनिवा को रात नौ बजे 12 नंबर रोड़ से पनकी की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में घायल अभियुक्त की पहचान प्रशांत मिश्रा निवासी जनपद औरैया के रूप में हुई, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 12 अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। दूसरे अभियुक्त के विरुद्ध भी तीन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई चैन, एक 315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
बाइट- डीसीपी वेस्ट, एस.एम. कासिम आबिदी

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here