–वर्दी की गरिमा के अनुरूप आचरण न किए जाने पर हेड कांस्टेबल निलंबित
कानपुर। पूर्वी जोन के थाना चकेरी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को वर्दी की गरिमा के अनुरूप आचरण न किए जाने की सजा भुगतनी पड़ी है। कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसके द्वारा वर्दी की गरिमा के अनुरूप आचरण न किए जाने संबंधी तथ्य प्रकाश में आए थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा उक्त हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह की रिपोर्ट के आधार पर उक्त हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध प्रारंभिक जांच भी की जाएगी। बता दें कि गांधीग्राम निवासी गगन चौरसिया की चकेरी थाने के बाहर और रामादेवी चौराहे पर चौरसिया पान शॉप नाम से पान की दुकान है। गगन के मुताबिक शनिवार दोपहर में चकेरी थाने में तैनात सिपाही विजय उनकी दुकान आया और पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर सिपाही ने अभद्रता की। वहीं, थाने के अंदर भी सिपाही दुकानदार को गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहा है। सिपाही विजय थाना प्रभारी अजय मिश्रा का हमराही बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने विजय को निलंबित कर दिया है।
बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी- श्रीमती शिवा सिंह




























