Google search engine


चिकित्सक व समाजसेवियों का सम्मान प्रेरणादायी परंपरा का एक हिस्सा – सांसद रमेश अवस्थी


कानपुर। ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर आईएमए की कानपुर शाखा ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों तथा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी मुख्य अतिथि थे।
आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों तथा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्री अवस्थी ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं समर्पण का माध्यम है तथा ऐसे व्यक्तित्व जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं, उनका सम्मान किया जाना प्रेरणादायी परंपरा का हिस्सा है। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ शालिनी मोहन ने किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here