Google search engine


दो गिरफ्तार, 59 फर्जी मार्कशीट/डिग्री/प्रमाणपत्र, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपराध से अर्जित 4,53,000 रुपये बरामद

कानपुर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर से जालसाजी की एक बड़ी खबर सामने आई है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की एसआईटी एवं पूर्वी जोन की थाना फीलखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं बोर्डों की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार कर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रेंस मंे बताया कि कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्त अमित कुमार सक्सेना व गोपाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59 फर्जी मार्कशीट/डिग्री/प्रमाणपत्र, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपराध से अर्जित 4,53,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले कई वर्षों से देशभर में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार कर बेच रहा था। प्रकरण में थाना फीलखाना पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार सदस्यों की तलाश एवं पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here