- यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास बातचीत
कानपुर। ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुप्रतिक्षित रिनोवेशन का कार्य अक्टूबर के पहले सप्ताह से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिये खाका तैयार है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ से खास बातचीत में कहा कि रिनोवेट व अपग्रेड होने के बाद विश्व प्रसिद्व ग्रीन पार्क स्टेडियम की प्रतिष्ठा और चार चांद लग जायेंगे।






























