Google search engine

कानपुर के मोतीझील पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव की जोशीली शाम

कानपुर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के ब्रास और जॉज बैंड के देशभक्ति गीत-संगीत से मोती झील का कारगिल पार्क गूंज उठा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार की शाम शहर के कारगिल पार्क में उस समय देशभक्ति का अनूठा माहौल बन गया, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के ब्रास और जॉज बैंड ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। महिला और पुरुष जवानों ने जब ‘माँ तुझे सलाम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘यह देश है वीर जवानों का’ जैसे तराने छेड़े, तो पार्क में मौजूद हर नागरिक और पुलिसकर्मी उनके साथ सुर में सुर मिलाने को मजबूर हो गया। आईटीबीपी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव व एडीसीपी डॉ अर्चना सिंह समेत आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी व जवान मौजद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here