Google search engine
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
  • सांसद रमेश अवस्थी समेत ने भी बढ़ाई गरिमामयी मंच की शोभा
    कानपुर। भाजपा की उत्तर व दक्षिण इकाई की ओर से द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में देश के प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक यात्रा, कार्यों एवं देश के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विशेष नाट्य प्रस्तुति “नमो सेवागाथा” का आयोजन किया गया। “नमो सेवागाथा” में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं कार्यों को नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा गया। इस प्रस्तुति में अभिनय, संवाद, दृश्य एवं रंगमंचीय शैली के माध्यम से उन विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया जाएगा, जिन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को प्रभावित किया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि थे। साथ ही सांसद रमेश अवस्थी के अलावा विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
    बाइट- भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तर) अनिल दीक्षित
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here