-‘राखी’ विश्वास, स्नेह, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प
कानपुर। बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित भव्य राखी महोत्सव के पांचवें दिन बहनों का उत्साह देखते ही बना। राखी महोत्सव में भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला उद्यमियों, अधिवक्ता बहनों, शिक्षिकाओं, चिकित्सकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी सैकड़ों बहनों ने अजय कपूर व सांसद रमेश अवस्थी को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम मंें शामिल होने के लिये सैकड़ों की संख्या में बहने अपने प्रिय भाइयों से मिले स्नेह व सम्मान से अभिभूत हो गईं। ‘डॉल्फिन न्यूज’ से ऐसी कुछ बहनों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।






























