Google search engine

– अटूट लंगर में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया The Dolphin News कानपुर। मोतीझील स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग, शबद कीर्तन और गुरु के संदेशों के बाद अटूट लंगर में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। कानपुर में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का पावन प्रकाशोत्सव मोतीझील स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़े ही श्रद्धा भाव और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही मोतीझील परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई और दिनभर आस्था व भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका, दर्शन किए और देश-दुनिया में सुख, शांति व समृद्धि की अरदास की। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। ‘डॉल्फिन न्यूज’ की एक्सक्लूसिव विडियो ग्राउंड रिपोर्ट….

#gurunanakdevprakashotsav #kartikpurnima #prakashparva #sikhsabadkirtan #kanpurnews #kanpurnewsupdate

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here