– बड़ा चौराहा और घंटाघर चौराहे का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण – नेक पहलः 42 प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था को बनाया जाएगा सुगम – चौराहों पर लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड एवं रोड मार्किंग The Dolphin News कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) के अंतर्गत जनपद के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाना है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर के दो प्रमुख चौराहों बड़ा चौराहा एवं घंटाघर चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री तंवर ने सर्वप्रथम बड़ा चौराहे चौराहे को सुव्यवस्थित एवं यातायात के अनुकूल विकसित करने के लिए आवश्यक सुधार कार्यों की संभावनाओं का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर वहां यातायात के दबाव, वाहनों के आवागमन एवं जाम की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि दोनों चौराहों की भौतिक स्थिति एवं यातायात संबंधी आवश्यकताओं का समुचित आकलन करते हुए प्रस्तावित सुधार कार्यों को प्रभावी ढंग से कराया जाए। चौराहों पर ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारु रहे और आम नागरिकों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े।
#dmkanpur #projectgift #kanpurnagarnigam #nagarayuktkanpur #loksabhakanpur #kda





























