-सोशल मीडिया के जरिये लिये जाते थे देश भर से ऑर्डर
-बरेली से मंगाकर विभिन्न राज्यों में भेजा था चाइनीज़ मांझा
-दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को दिया गया 25 हजार का ईनाम
कानपुर। मनुष्य ही नहीं बल्कि निर्दोष पक्षियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की एक बड़ी खेप कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी क्राइम ब्रांच व थाना कलक्टरगंज पुलिस ने पकड़ी। एडीसीपी, एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में दो अभियुक्त कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रतन आर्बिट सोसाइटी में रहने वाले नकुल खन्ना और हरबंस मोहाल निवासी करन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 150 चरखियां बरामद की गई है। बरामद चाइनीज मांझे की कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी गई है।
बाइट- डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार, आईपीएस

























