Google search engine
  • आईटीबीपी बैंड ने देशभक्ति गीतों व धुनों से ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के बैंड ने फूलबाग चौराहे पर भव्य सांगीतिक प्रस्तुति देकर शहरवासियों में जोश भर दिया। कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’, ‘वंदे मातरम’, ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ तथा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों की मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं। जैसे ही बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम’ की धुन छेड़ी, पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की आजादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत इन सांगीतिक प्रस्तुतियों से शहरवासियों में उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार होगा।
बाइट- जिलाधिकारी- जितेंद्र प्रताप सिंह, आईएएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here