Google search engine

– डाक्टर्स ने मोती झील में निकाली डायबिटीज़ बचाव अवेरनेस रैली – आईएमए के डाक्टर्स ने कहा-डायबिटीज़ क्योर नहीं, कंट्रोल होती है कानपुर। विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर कानपुर डायबिटीज एसोसियेशन (केडीए) और इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) ने मोती झील परिसर में रैली निकाल कर जनमानस को मधुमेह की बीमारी से बचाव के प्रति जागरुक किया। रैली के माघ्यम से मधुमेह बीमारी की भयावता के प्रति जनमानस को आगाह किया गया और इस घातक बीमारी से बचने से अपील की गई। रैली में केडीए के प्रेसीडेंट डॉ रितेश चौधरी, पैटर्न डॉ ब्रिज मोहन, सेकेट्रेरी डॉ कुणाल सहाय व आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, आईएमए अध्यक्ष डॉ अमित सिंह, सचिव डॉ दीपक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, पूर्व सचिव डॉ शालिनी सहाय, डॉ वीएन त्रिपाठी, डॉ एसी अग्रवाल, डॉ रीता मित्तल समेत बड़ी संख्या में शहर के नामचीन डॉक्टरों ने भागेदारी की। डॉ रितेश चौधरी ने कहा कि मधुमेह की बीमारी एक तरह की साइलेंट कीलर है। यह बीमारी चुपके से शरीर में घर बनाती है और शुरुआती दौर में इसके लक्षण पता नहीं चलते हैं। इससे बचने के लिये छह से आठ घंटे की नींद, लाइफ स्टाइल में बदलाव, नियमित रुप से व्यायाम, शारीरिक श्रम और वजन पर नियंत्रण रखना जाना आवश्यक है। डॉ नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि लगभग 40 प्रतिशत मरीजों को यह पता ही नहीं चलता कि उन्हें मधुमेह की बीमारी भी है। डॉ अमित सिंह ने कहा कि 2024 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में नौ करोड़ के आसपास मधुमेह के रोगी है जोकि 2050 यह संख्या 15.60 करोड़ तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुरुषों की कमर की नाम 90 और महिलाओं की कमर 80 सेमी से ज्यादा की होना डायबिटीेज की बीमारी को दावत देना है।

#imakanpur #worlddiabetesday #diabetesawarness #kanpurnewsupdate #preventionofdiabetes

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here