Google search engine

-दो कारों से एक करोड़ कीमत का दो सौ किलो गांजा बरामद
-काफी समय से पैर पसारे हुये था मादक पदार्थ का अवैध धंधा
-‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ का ‘सक्सेस रेट’ जीत रहा है दिल
कानपुर। ऑपरेशन ‘व्हाइट पाउडर’! यानि ड्रग स्मगलर्स के लिये ‘काल’। पुलिस कमिश्नर रघवीर लाल के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘व्हाइट पाउडर’ ने मादक पदार्थ के अवैध कारोबारियों की बघिया उधेड़ कर रख दी है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी चोट की। ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत दो कारों से 200 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच और बिधनू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
एडीसीपी क्राइम / साउथ जोन सुमित सुधाकर रामटेके पिछले काफी नशे के कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिये सुपर मिशन पर वर्क कर रहे हैं। आईपीएस श्री रामटेके को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप दो अलग-अलग कारों में पार्सल के रूप में चित्रकूट भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बिधनू और सेन थाना क्षेत्र की सीमा पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध कारों को रोका गया। तलाशी में 200 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ और मौके से रोहित व शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस को सर्विलांस के जरिए तस्करों के बीच हुई बातचीत और अहम ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली हैं, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
बाइट- अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here