Google search engine

ग्रीनपार्क में चल रही कार्यशाला में नियमों की बारीकियां सीख रहे प्रदेश भर के अंपायर-स्कोरर

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन यूपीसीए ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रदेश भर के अंपायर-स्कोरर की प्रतिभा को तराशने के लिये चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में यूपीसीए अंपायर कमेटी के चैयरमैन मनोज पुंडीर के नेतृत्व में विशेषज्ञों द्वारा अंपायर-स्कोरर को नियमों की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी के अनुभव का लाभ भी अंपायर व स्कोरर को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंपायर व स्कोरर कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम ​स्थित प्लेयर्स पवेलियन में हुआ था। इसमें प्रदेश के 35 जिलों के 96 अंपायर और 38 स्कोरर सहित कुल 133 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने कहा कि एक सफल अंपायर बनने के लिए क्रिकेट के नियमों की गहरी समझ और निरंतर सीखने की भावना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमों की गहरी समझ और आत्मविश्वास ही सफल अंपायर की पहचान है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here