Google search engine


अग्नि सुरक्षा/बचाव को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का तीन दिवसीय विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

कानपुर। हर तरह से प्रयास यही है है कि लखनऊ में हुई हालिया अग्निकांड जैसी घटना की पुनरावृत्ति किसी भी सूरत में न हों। अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिये पूर्व में लगातार हर संभव प्रयास किये गये थे और अब और कमर कस ली गई है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा-निर्देश पर पुलिस हेड क्वार्टर में 26 से 29 जून तक कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, होटलों एवं अस्पतालों के संचालकों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें अग्नि सुरक्षा/बचाव को लेकर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जायेगा। पहले दिन कोचिंग संचालकों को सिविल डिफेंस, फायर सर्विस एवं विद्युत विभाग के विशेषज्ञ अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशानुसार जनसुरक्षा एवं अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम व बचाव के उद्देश्य से फायर विभाग के विशेषज्ञों ने कोचिंग संचालकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक डेमो सभागार के बाहर आयोजित कर प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया की जानकारी दी। ताकि इस अग्निकांड की किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके तथा विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जा सके ।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here