-भावी युगलों को सफल वैवाहिक जीवन के लिए मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
कानपुर। विवाह के बाद छोटी-छोटी असहमतियां संवाद के अभाव में गंभीर पारिवारिक विवाद का रूप न लें, इसके लिए अब भावी युगलों को शादी से पहले ही बेहतर वैवाहिक जीवन की समझ दी जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को गोल चौराहे के निकट कार्डियोलॉजी हास्पिटल कैंपस में स्थित वन स्टॉप सेंटर में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर स्थापित ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इस केंद्र पर जिन युवक-युवतियों का विवाह तय हो चुका है अथवा जो विवाह करने जा रहे हैं, वे काउंसलिंग कराकर सफल वैवाहिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों और चुनौतियों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
बाइट- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, आईएएस




























