Google search engine
  • शाम चार बजे महानगर में एकदम से छा गया अंधेरा
  • अपराह्न चार बजे जल उठीं वाहनों की हेड लाइट्स
    कानपुर। आज सुबह से मौसम सुहावना और दोपहर में धूप भी खिली हुई थी लेकिन शाम चार बजे के आसपास मौसम ने करवट बदली और प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में को अंधेरे ने अपने आगोश में ले लिया। दिन में रात जैसा माहौल बन जाने से वाहन चालकों को हेड लाइट्स ऑन करने के लिये मजबूर होना पड़ा। इसके बाद एकाएक मूसलाधार बारिश शुरु हो जाने से महानगर का जनजीवन लगभग दो घंटे तक अस्त-व्यस्थ सा रहा। लोगों के घरों और अन्य सुरक्षित स्थानों में दुबक जाने से सड़कों व बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच कई स्थानों पर जलभराव होने की भी खबरों प्रकाश में आई और जाम की स्थिति बनीं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here