Google search engine

-महिला पुलिसकर्मियों ने रात्रि में शहर में अंडरकवर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा निर्देशन में कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने रात के समय ऑपरेशन ‘सेफ सिटी’ का आयोजन किया। एडीसीपी महिला अपराध स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में 10 महिला अंडरकवर टीमों ने सादे वस्त्रों में रात 11से 12.30 बजे तक सार्वजनिक परिवहन एवं प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी परीक्षण व निरीक्षण किया। एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन सेफ सिटी के तहत महिला सब इंस्पेक्टर दीशा राठौर व आकांक्षा सिंह ने ऑटो, ई-रिक्शा, ओला कैब एवं अंतिम मेट्रो सेवा सहित विभिन्न माध्यमों से यात्रा कर महिला सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम का परीक्षण किया गया ।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here