-सुरक्षित सफर का संकल्प, दुर्घटनाओं पर लगाम – यातायात माह-2026 का कानपुर में भव्य आगाज कानपुर। सुरक्षित कानपुर, सुव्यवस्थित कानपुर! कमिश्नरेट कानपुर नगर में यातायात माह नवम्बर-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त श्री लाल ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए यातायात नियमों के पालन एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। पुलिस के निरंतर प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 40 प्रतिशत तथा दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पूरे माह जागरूकता एवं विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
#kanpurpolice #policecommissonerkanpur #trafficpolicekanpur #trafficmonth2026 #dcptraffickanpur



























