Google search engine
  • डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त को साथ लेकर किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

The Dolphin 🐬 News Network
कानपुर। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, जीवीपी (Garbage Vulnerable Point), पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन (PCTS), कॉम्पैक्टर अड्डों एवं कूड़ा परिवहन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जोन-4 एवं जोन-1 में वीआईपी रोड के आसपास स्थित प्रमुख मार्गों पर बनाए गए जीवीपी बिंदुओं एवं पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशनों की कार्यप्रणाली तथा कूड़ा प्रबंधन एवं परिवहन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों से कूड़ा जनरेशन, कूड़ा एकत्रीकरण, उठान एवं परिवहन से संबंधित तकनीकी एवं वास्तविक जानकारी ली। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने निर्देश दिए कि शहर में खुले में पड़ा कूड़ा किसी भी दशा में दिखाई नहीं देना चाहिए। खुले में कूड़ा पाए जाने वाले सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करते हुए शहर को जीवीपी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले समस्त कूड़े का समयबद्ध ढंग से उठान एवं निर्धारित पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन/कॉम्पैक्टर अड्डों तक परिवहन सुनिश्चित किया जाए।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here