Google search engine

कानपुर में फर्जी प्रेस-पुलिस स्टिकर लगे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

कानपुर। वाहनों पर अगर फर्जी प्रेस-पुलिस स्टिकर लगाने की आदत पाले हुये हैं तो बेहता होगा इस बेजा आदत को तत्काल प्रभाव से सुधार लें।
वाहनों पर फर्जी तरीके से प्रेस या पुलिस का स्टिकर लगाकर चलने वालों के खिलाफ कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सत्यापन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों को चिन्हित कर बड़ी संख्या में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्रेस और पुलिस लिखे स्टिकर लगे वाहनों के चालकों की आईडी और अन्य दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं। पुलिस यह सत्यापित कर रही है कि वाहन चालक वास्तव में प्रेस या पुलिस विभाग से जुड़ा है अथवा नहीं। पुलिस के अनुसार, प्रेस या पुलिस का स्टिकर केवल संबंधित विभाग या संस्थान से अधिकृत व्यक्ति ही वाहन पर लगा सकता है। फिलहाल कई मामलों में चेतावनी और चालान की कार्रवाई की गई है।
बाइट- अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा,

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here