Google search engine

-आईएमए के प्रेक्षागार में हुई शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ की स्क्रीनिंग

कानपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा एवं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में तथा रोटरी क्लब सूर्या, कानपुर के सहयोग से शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग की गई। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित लगभग 40 मिनट की यह फिल्म साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, अपराधियों की कार्यप्रणाली तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करती है। फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर ने साइबर क्राइम इंस्पेक्टर करतार सिंह की प्रमुख भूमिका निभाई है, जबकि एसीपी आनंद ओझा ने एसीपी कलक्टरगंज अंगद वर्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि आज अपराध का स्वरूप बदल चुका है और साइबर अपराधी मोबाइल फोन, इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर आम नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं।
बाइट- डॉ अनुराग मेहरोत्रा, अध्यक्ष आईएमए
बाइट- डॉ शालिनी मोहन, सचिव आईएमए
बाइट- डॉ दीपक अग्रवाल, ख्यातिप्राप्त सर्जन

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here