-यूपी टी-20 में मैचों के दौरान बारिश के बाद नहीं होगा जलभराव
-जलभराव की समस्या से निपटने के लिये किये गये खास इंतजाम
कानपुर। क्रिकेट के शोकिनों के लिये खुशखबरी है! ग्रीन पार्क स्टेडियम में आगामी यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों के दौरान बारिश के बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिये आयोजक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन यूपीसीए ने इस बार विशेष रुप से इंतजाम किये हैं। अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो उसके बाद जलभराव के कारण मैच में व्यवधान नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि यूपी टी-20 के नाकआउट मैच 28 अगस्त से छह सितंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जायेंगे। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट…






























