- एक बर्खास्त, एक निलंबित और एक पदावनत, केडीए में मचा हड़कंप
कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में तीन भ्रष्टाचारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने से हड़कंप मच गया है। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने दो बाबुओं समेत तीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। फर्जीवाड़ा करके तीन प्लाटों की फ्री होल्ड रजिस्ट्री कराने में द्वितीय श्रेणी लिपिक प्रदीप सविता को बर्खास्त कर दिया गया है। एक भूखंड का आवंटन रिक्त दर्शाकर ई आक्शन कराने के आरोप में वरिष्ठ लिपिक जोकि केडीए उपाध्यक्ष का निजी सचिव रह चुका है कश्यप कांत दुबे को निलंबित कद दिया गया है। वहीं, न्यू कानपुर सिटी में काश्तकार को मुआवजा देने के बदले 12 लाख रुपये की मांग करने में अमीन संतोष कुमार को मूल वेतन पर पदावनत किया गया है। सूत्रों का कहना है कि केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के रेडार पर ऐसे कई और कर्मचारी भी हैं, जिन पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकती है।
Home General News केडीए के तीन भ्रष्टाचारी कर्मचारियों पर कार्रवाई| The Dolphin News| Kanpur| Alok...






























