-गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला
कानपुर। रविवार की शाम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम में जहां गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत देखने को मिला। इस कार्यक्रम में डॉ. रेनू निगम के शिष्य व शिष्याओं ने भजन, ठुमरी व गज़ल गायकी के माध्यम से उनको प्रति अपनी भावना व सम्मान को समर्पित किया। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में हुये गुरु पूर्णिमा के इस कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमी और शास्त्रीय संगीत के कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। दीपिका शुक्ला शुक्ला के भजन विशेष रुप से श्रोताओं की तालियां बटोरीं।




























