क्रिकेट के इस महापर्व का उद्घाटन और समापन यादगार रहेगा – सचिन शुक्ला
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) का दावा है कि अगले महीने होने से होने वाले क्रिकेट के महाउत्सव यूपी टी-20 की तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जायेगा। गौरतलब है कि क्रिकेट का प्रतिष्ठित यह मेगा इवेंट अगले महीने की 14 तारीख से छह सितंबर तक लखनऊ और कानपुर में सयंुक्त रुप से आयोजित होगा। यूपी टी-20 के मुखिया डॉ संजय कपूर ने बताया कि 24 दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 34 मैच होंगे। उन्होंनेे बताया कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 13 दिनों में कुल 22 मैच खेले जायेंगे जबकि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11 दिनों में 12 मुकाबले होंगे। उद्घाटन 14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में और समापन व पुरस्कार वितरण समारोह छह सितंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रस्तावित है। यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला से यूपी टी-20 के आयोजन की तैयारी समेत इस आयोजन से जुडे़ अन्य बिंदुओं पर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने खास बातचीत की.

























