Google search engine
  • दो लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार
    कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुये नकली नोट बना कर बाजार में चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसओजी/क्राइम ब्रांच एवं थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लगभग दो लाख की फेक करेंसी बरामद हुई है, जिसमें 500, सौ व 50 के नोट शामिल हैं। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) , संकल्प शर्मा ने प्रेस कांफंें्रंस में बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त पिछले लगभग 3-4 माह से फेक करेंसी को चलाने का काम कर रहे थे। इनके द्वारा कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में छोटे मूल्य के नोटों को छोटी-छोटी रकम के रूप में चलाया जाता था। अपर पुलिस आयुक्त श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। तीनों के विरुद्ध लगभग 15 मुकदमे पूर्व से पंजीकृत हैं, जिनमें मुख्यतः चोरी, जेबकतरी एवं अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। इनके पास से नकली नोटों के अलावा प्रिंटर, इंक और कागज भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार शातिर अपराधियों में उरई जालौन जनपद निवासी सोमिल गुप्ता, मूलगंज चौराहे के पास रहने वाला रोशन अली व चकेरी निवासी शेर सिंह शामिल हैं। पूछताछ में इनके कुछ सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
    बाइट- अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा, आईपीएस
    बाइट – एडीसीपी -सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here