Google search engine
  • श्री रामलीला सोसाइटी, परेड की राम कथा का छठवां दिवस
    कानपुर। मर्चेंट चैंबर हाल में चल रही श्री रामलीला सोसाइटी, परेड की राम कथा के छठवें दिवस पूज्य संत मंदाकिनी दीदी ने कहा कि जब दूसरों के सुख को देखकर आपको दुख और जलन होता है, तो समझ लीजिए कि आप के अंतःकरण की गहराइयों में सिंघिका नाम की राक्षसी सक्रिय है। पुराणों में उनका परिचय “रादू” की माता के रूप में दिया गया है। युग तुलसी पूज्य महाराज श्री रामकिंकर जी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी दीदी मां मंदाकिनी श्री रामकिंकर जी ने कहा कि सुंदरकांड में वर्णित श्री हनुमान जी की लंका यात्रा के अंतर्गत एक प्रसंग में संकेत मिलता है।
    निसिचरि एक सिंधु महुँ रहई।
    करि माया नभु के खग गहई।।
    श्री हनुमान जी प्रभु का स्मरण करते हुए तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे कि मार्ग में अचानक उनकी गति अवरुद्ध हो गई। कोई रोकना पकड़ने वाला नहीं दिखाई दे रहा था, इसलिए चारों तरफ निरीक्षण करने के बाद श्री हनुमान जी ने नीचे समुद्र में देखा, तो गहराइयों में यह विशाल राक्षसी छिपी हुई दिखाई दी। श्री हनुमान जी ने तत्काल उसका वध किया, तभी उनका वायुयान आगे बढ़ पाया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here