मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में प्रदेश भर से आए 500 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति को सुरक्षित रखेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और लोगों को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रदेशभर से आए 500 से अधिक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों और उसके लाभों की जानकारी दी।




















