महिलाओं ने दिखाया दमखम, टीम भावना बनी आकर्षण का केंद्र
कानपुर। द र्स्पोट्स हब (टीएसएच) में फिक्की फ्लो के बैनर तले हुये फ्लो फिट 2.0 के आयोजन ने यह साबित किया कि जब महिलाएं एक साथ आती हैं, तो प्रतियोगिता दोस्ती और सौहार्द में बदल जाती है और हर खेल शक्ति, जुनून और महिला एकजुटता का उत्सव बन जाता है। दो दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स एक्स्ट्रावेगेंजा फ्लो फिट 2.0 में हुआ था। इस आयोजन में 190 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और फिटनेस, खेल भावना, मित्रता एवं टीम स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया। छह टीमों के बीच 8 रोमांचक खेलोंकृक्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, माहजोंग, स्विमिंग, ह्यूमन स्नेक्स एंड लैडर्स और बास्केटबॉलकृमें मुकाबले हुए। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
फ्लो फिट 2.0 की खास उपलब्धि बैडमिंटन में 6 पैरा खिलाड़ियों की भागीदारी रही। इस पहल ने आयोजन को समावेशी खेल भावना का उदाहरण बनाया और यह संदेश दिया कि खेल हर किसी के लिए है। इस आयोजन का नेतृत्व फिक्की फ्लो कानपुर की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग ने किया। आयोजन को सफल बनाने में दिव्या भंडोह, अरुशी टंडन, नेहारिका गुप्ता, प्रज्ञा अग्रवाल, मनीषा चंडक, डॉ. सुम्मी गुप्ता, पंखुड़ी गर्ग, भावना भाटिया का विशेष योगदान रहा।



























