कानपुर में सीआइएससीई की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता चल रहा आयोजन
कानपुर। शीलिंग हाउस स्कूल में चल रही सीआइएससीई की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में देशभर से 450 खिलाड़ी ने भाग ले रहे हैं अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबलों में शह और मात के खेल में बिछीं शतरंज की बिसातों में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए रणनीति, धैर्य और दिमागी कौशल दिखाया। शीलिंग हाउस स्कूल की मेजबानी में कानपुर में पहली बार आयोजित सातवीं सीआईएससीई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में (बालक एवं बालिकाःअंडर 14, अंडर 17, अंडर 19) वर्ग में होगी। इस शतरंज प्रतियोगिता में 450 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है, जिसमें देश के विभिन्न राज्य आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार- झारखंड, छत्तीसगढ, कर्नाटक-गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नार्थ बंगाल-नार्थ ईस्ट, नार्थ इन्डिया, नार्थ वेस्ट, उडीसा, ओवरसीज , तमिलनाडु-पुडुचेरी-आई, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा वेस्ट बंगाल और यूएई के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।



























