Google search engine

नवरात्रि पर नारी शक्ति के सम्मान में यातायात पुलिस की खास पहल

कानपुर। मिशन शक्ति फेज 6 के तहत नवरात्रि के पावन पर्व पर नारी शक्ति के सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से कानपुर की यातायात पुलिस विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत महिला यातायात पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन संभाल रखा है। अभियान में एनसीसी गर्ल्स विंग की छात्राएं भी सक्रिय सहभागिता कर रही हैं। उन्हें यातायात नियमों, संकेतों एवं सुरक्षित यातायात संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे यातायात व्यवस्था को समझने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी हो सकें। पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह पहल यातायात जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं नारी शक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त यातायात – अभय नाथ त्रिपाठी

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here