Google search engine

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर ने आंखों की रोशनी बचाने के लिए एआई फंडोस्कोपी प्रोग्राम का श्रीगणेश
कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर जोकि विगत 12 वर्षों से निःशुल्क डायबिटीज क्लीनिक का संचालन कर रहा है, ने शुभ नवरात्र के अवसर पर इस पुनित अभियान में एक कदम और बढ़ाते हुये अब आंखों की रोशनी बचाने के लिए एआई फंडोस्कोपी प्रोग्राम का श्रीगणेश किया है। इसी सेवा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर ने रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से एक नए एआई आधारित फंडोस्कोपी कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. शरद बाजपेई के वंशीधर चिकित्सा सेवा संस्थान द्वारा किया गया है।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने बताया कि डायबिटिक रेटिनोपैथी डायबिटीज के मरीजों में अंधेपन का एक प्रमुख कारण है, जिसे समय पर फंडोस्कोपी जांच से रोका जा सकता है। नए कार्यक्रम के तहत मरीजों की आंखों की फोटो लेकर एआई द्वारा जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत नेत्र विशेषज्ञ के पास भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रुप से राजीव अग्रवाल, सचिव अनूप केसरवानी, विकास अरोड़ा, डा पंकज टंडन, डा शरद बाजपेयी, डा अतुल कपूर, शुत्रिता सिंह, काकुल जायसवाल, संगीता गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here