Google search engine

एआई फंडोस्कोपी प्रोग्राम के शुभारंभ पर ख्यातिप्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शरद बाजपेयी से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास बातचीत
–आंखों की रोशनी बचाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर का पुनित एआई फंडोस्कोपी महाअभियान
कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर ने शुभ नवरात्र व विजय दशमी के सुअवसर पर आम जनमानस की आंखों की रोशनी बचाने के लिए मॉडर्नएआई फंडोस्कोपी प्रोग्राम का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ ख्यातिप्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद बाजपेई के वंशीधर चिकित्सा सेवा संस्थान ने किया है। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने बताया कि नए कार्यक्रम के तहत मरीजों की आंखों की फोटो लेकर एआई द्वारा जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत नेत्र विशेषज्ञ के पास भेजा जाएगा। पुनित कार्य के शुभारंभ के मौके पर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की डॉ शरद बाजपेयी से एक्सक्लूसिव बातचीत…

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here