– छठ पूजा के अवसर पर लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी का कानपुर को तोहफा
– सांसद अवस्थी ने जो कहा, वो हो रहा, दिल्ली जाने वाले कानपुरवासियों में खुशी
कानपुर। ‘विकास पुरुष’ सांसद रमेश अवस्थी की प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर को विकसित करने और सुविधायें मुहैया कराये जाने की एक और मंशा ने साकार रुप लिया है। छठ पूजा के अवसर पर लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासो से कानपुर महानगर को एक ऐसा तोहफा मिला है, जिसकी ढाई दशकों से तमन्ना की जा रही थी। कानपुर को आनंद विहार नई दिल्ली के लिए एक नई नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। इस ट्रेन का शुभारंभ सोमवार 16 नवंबर को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से इस बहुप्रतिक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने इस नई ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार ज्ञापित किया।
#ministryofrailway #railwayminister #pmo #loksabhakanpur #mprameshawasthi #rameshawasthi #kanpurloksabha #upgovt #upcm #kanpurnewsupdate #kanpurnews #facebookreels #viralreels #kanpurmahanagar


























