Google search engine

मोतीझील लॉन में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो का आयोजन कानपुर। कानपुर नगर निगम एवं कानपुर कैनेल वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मोतीझील लॉन में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने और बतौर मुख्य अतिथि किया। समापन समारोह के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ चीफ गेस्ट थीं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.के. निरंजन, पशु कल्याण अधिकारी डॉ शिल्पा सिंह, आर आई श्री दिनेश कुमार, पशु कल्याण विभाग की समस्त टीम के साथ साथ एबीसी टीकाकरण की समस्त टीम भी उपस्थित रही। इस डॉग शो में सम्पूर्ण भारत वर्ष से शुद्ध ब्रीड्स के 42 नस्लों के 228 श्वानों ने भाग लिया। ये सभी श्वान प्रशिक्षित एवं उच्च गुणवत्ता के थे जिन्हें सभ्य समाज के बीच रहने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस अवसर पर 112 श्वानों का मुफ्त टीकाकरण किया गया एवं 87 श्वानों का कानपुर नगर निगम द्वारा पंजीकरण किया गया। डॉग शो में आस्ट्रेलियन शेफर्ड जर्मन शेफर्ड (शार्ट हेयर्ड) जर्मन शेफर्ड (लांग हेयर्ड) वेल्श कोरगी पेमब्रोक डाबरमैन मिनिएचर पिंशर केन कोर्सो बॉक्सर बुलडॉग बुल मैस्टिफ डोगो अर्जेंटिनो डोग्यू डी बार्डेक्स ग्रेट डेन मैस्टिफ रॉटविलर प्रेसा कैनारियो सेंट बर्नार्ड फॉक्स टेरियर जैक रसेल टेरियर जैक रसेल टेरियर (वायर) डैशहाउंड समोयड साइबेरियन हस्की जर्मन स्पिट्ज पॉमेरियन अकीता चाऊ-चाऊ बीगल इंग्लिश पॉइंटर गोल्डन रिट्रीवर लैब्राडोर रिट्रीवर स्पैनियल (इंग्लिश कॉकर) बिचन फ्राइस माल्टीज पूडल (टॉय) शिट्जू कैवेलियर किंग चार्ल्स स्पैनियल फ़्रेंच बुलडॉग पग पैपिलॉन आदि ब्रीड्स देखने को मिली।

#dogshow #kanpurnagarnigam #adgzonekanpur #kanpurmayor #kanpurnews #kanpurnewsupdate #dogbreeds #doglovers #allindiadogshow

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here