Google search engine

-चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो अभियुक्त शाहनवाज व मुबीन को गिरफ्तार किया
कानपुर। गत सात जुलाई को वेस्ट जोन के थाना चौबेपुर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना के सफल अनावरण में चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त शाहनवाज व मुबीन को गिरफ्तार किया। पुलिस पर फायरिंग के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हुए। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), जिंदा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त चाकू बरामद हुए। पूछताछ में घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है तथा फरार आरोपियों की तलाश एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम कासिम आबिदी

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here