Google search engine
  • विजेता- उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले को लाखों का ईनाम
    कानपुर। अगले महीने की 14 तारीख से प्रदेश के दो जिले लखनउ और कानपुर में होने वाले यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में चार चांद लगा देने के लिये हर स्तर पर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश 75 जिलों में टूर्नामेंट से पहले होर्डिंग कम्टीशन कराया जायेगा। पहली बार होने वाले इस कम्टीशन के विजेता को ढाई, उप विजेता को डेढ़ और तृतीय स्थान पर रहने वाले जिले को एक लाख रुपये का कैश प्राइज़ दिया जायेगा। यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट क गवर्निंग काउंसिल के मेंबर संजीव कुमार सिंह ने इस जानकारी से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को एक्सक्लूसिव टॉक के दौरान अवगत कराया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here