- कानपुर में सक्रिय है भोली-भाली जनता से धन उगाही करने वाला महिलाओं का गिरोह
कानपुर। जरा ध्यान दें! कानपुर में महिला और लड़कियों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय जो भोली-भाली जनता से भावनात्मक ब्लैकमेल करके धन उगाही कर रहा है। यह गिरोह अपने आप को राजस्थान का बताता है और किसी भी कार्यक्रम व परिवार में 10 से 15 साल तक की लड़कियों को भेजकर पैसों की वसूली कराता है। कैंट में किंगस्टन लॉन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान एक ऐसे गिरोह को आयोजकों ने दबोचा। दबाब पड़ने और कड़ी पूछताछ में पकड़े गये गिरोह ने जनता से वसूले गये पैसे भी लौटाये। मौके पर मौजूद ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने गिरोह की मुख्यिा व उसकी सदस्याओं से बात करके सच्चाई जानने की कोशिश की, जिसमें गिरोह की मुख्यिा संतोषजनक जबाव नही दे सकी। लिजाहा, ऐसे किसी गिरोह के बहकावे में न आयें।






























