Google search engine

-कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्टूडेंट्स को दिये साइबर सुरक्षा के टिप्स

  • 109 शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में 12,785 स्टूडेंट्स ने किया प्रतिभाग

कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-6 एवं शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत कमिश्नरेट पुलिस कानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा उ0प्र0 पुलिस के अधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से साइबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन के साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस क्रम में पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध स्नेहा तिवारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री अंजना दहिया के साथ डीएवी डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स व एनसीसी कैडैट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इसी तरह सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों सहित कुल 109 स्थलों पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 12,785 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक करना रहा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here