डीएम, नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने किया रात्रिकालीन सड़क मरम्मत कार्य एवं स्वच्छता व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण
कानपुर। रात के समय जिलाधिकारी का काफिला महानगर की सड़कों पर रहता है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत डीएम महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं सीडीओ अभिनव जे जैन रात्रिकालीन सड़क मरम्मत कार्य एवं स्वच्छता व्यवस्था का संयुक्त रुप से स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री तंवर ने नगर क्षेत्र में संचालित रात्रिकालीन सड़क मरम्मत कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था के अंतर्गत विकसित किए जा रहे गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण हों तथा कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता न हो।



























