Google search engine

नरवल पुलिस का जुएं की फड़ पर छापा, 6 जुआंरी गिरफ्तार, 65 हजार से ज्यादा नकद और अर्टिगा कार बरामद
कानपुर। समाज में किसी तरह की अपराधिक गतिविधियों को नहीं होने दिया जायेगा। पूर्वी जोन की नरवल पुलिस ने जुएं की फड़ पर छापेमारी करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। ग्राम मड़िलवा में स्कूल के पास मैदान में कुछ लोग एक अर्टिगा कार से आकर खुले में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ से ₹65,390 नकद, तलाशी में ₹2,360, 52 पत्तों की दो गड्डियां (एक खुली व एक बंद), छह मोबाइल फोन तथा एक अर्टिगा कार बरामद की।

बाइट एडीसीपी ईस्ट- श्रीमती शिवा सिंह, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here