Google search engine

डॉक्टरों को आधुनिक निवेश, स्मॉल फाइनेंशियल प्लानिंग व वेल्थ क्रिएशन की जानकारी

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), कानपुर शाखा में वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के सहयोग से ‘आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने की। धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रहेन्द्र प्रधान एवं अंकित अग्रवाल ने चिकित्सकों को आधुनिक निवेश, स्मॉल फाइनेंशियल प्लानिंग, वेल्थ क्रिएशन तथा एसेट एलोकेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित चिकित्सकों के निवेश संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रदीप सूर्यवंशी एवं श्री निखिल दुबे ने चिकित्सकों को वेल्थ क्रिएशन, दीर्घकालिक वित्तीय योजना, निवेश अनुशासन एवं वित्तीय सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बदलते आर्थिक परिवेश में प्रभावी निवेश रणनीतियों, संपत्ति निर्माण तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविचारित निवेश के महत्व पर प्रकाश डाला।
बाइट- डॉ शालिनी मोहन, सचिव, आईएमए कानपुर

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here