-हम सब मिलकर मनायेंगे क्रिकेट का महाउत्सव, महाजश्न – सचिन शुक्ला – ग्रीन पार्क से 160 से ज्यादा देशों में होगा यूपी टी-20 का लाइव टेलिकास्ट
कानपुर। ‘‘दुल्हन सज रही है, बस बारात के आने का इंतजार!’’ यह कहना है यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) के वरिष्ठ पदाधिकारी कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला का। यूपी टी-20 के आयोजन के उत्साह से ओतप्रोत श्री शुक्ला ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ से एक्सक्लूसिव एंड एक्सीलेंट टॉक में कहा कि ग्रीन पार्क के रिनावेशन से पहले का अंतिम क्रिकेट बोनांज़ा मेमोरेबल होगा और हार्ट टचिंग भी।






























