- सांसद रमेश अवस्थी ने बतौर चीफ गेस्ट किया उद्घाटन
- बेहतर हैं कृष्णा हास्पिटल में चिकित्सा सुविधायें – सांसद
कानपुर। औद्योगिक नगर कानपुर में चिकित्सा के क्षेत्र में कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की विशेष प्रतिष्ठा है। शनिवार को यहां की फिचर्स बुक में एक और नया अध्याय जुड़ गया। वर्ष 2011 से चिकित्सा के क्षेत्र में सुपर सर्विस दे रहे कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) के नवीनीकरण एवं अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने किया। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. विजय चौरसिया से आईसीयू के नवीनीकरण और यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। डॉ. विजय चौरसिया ने बताया कि कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सघन चिकित्सा कक्ष में 30 आईसीयू बेड एवं 13 एचडीयू बेड उपलब्ध हैं। इस तरह आईसीयू और एचडीयू में कुल 43 बेड की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि आईसीयू को अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से अपग्रेड किया गया है। यहां 43 कार्डियक मॉनिटर, 6 बाईपेप मशीन, 12 वेंटिलेटर तथा 25 इन्फ्यूजन पंप सहित अन्य आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। अस्पताल के निदेशक वैभव गर्ग एवं ऐश्वर्य गर्ग ने बताया कि अस्पताल में बेडसाइड एंडोस्कोपी, बेडसाइड डायलिसिस एवं बेडसाइड पेसमेकर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मरीजों के लिए दो बेड का बर्न यूनिट तथा एचएफएनसी सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल के निदेशक वैभव गर्ग एवं ऐश्वर्य गर्ग ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न प्रकार के जटिल ऑपरेशनों के लिए उच्चस्तरीय ऑपरेशन थिएटर तथा विशेषज्ञ सर्जनों की टीम उपलब्ध है। कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सीजीएचएस, ईएसआईसी, ईसीएचएस, आयुष्मान भारत, रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस सहित विभिन्न टीपीए कार्ड धारकों के लिए भी उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की और कहा कि कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाइट- सांसद- रमेश अवस्थी






























