Google search engine
  • डॉ. संजय कपूर ने किया ट्रॉफी का अनावरण,
    -10 टीमों के बीच खिताब के लिए होगी भिड़ंत

कानपुर। कारापोरेट क्रिकेट को नई पहचान देने के लिये यूनाइटेड चौंपियन लीग (यूसीएल) आयोजन दो अक्टूर से शहर के चार ग्राउंड्स पर होगा। रविवार की शाम क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह और रोमांच का माहौल उस समय देखने को मिला, जब यूसीएल सीजन-2 के ट्रॉफी एवं जर्सी रिवील समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी टी-20 चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण किया और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनु अवस्थी, आरजे पुरब और निशु चौधरी मौजूद रहे। सभी 10 टीमों की जर्सी भी हुई रिवील
समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों की आधिकारिक जर्सियों का भी अनावरण किया गया। खिलाड़ियों और टीम प्रतिनिधियों ने अपनी नई जर्सी के साथ समारोह में हिस्सा लिया। ट्रॉफी के अनावरण और जर्सी रिवील के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यूसीएल सीजन-2 के आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मानस शुक्ला, वरुण कटारिया, सुमीत मंध्यान और नीलेश दुसेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, प्रायोजकों, अतिथियों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here