Google search engine


सपा विधायक बाजपेयी ने अपने निवास पर ही शुरु किया सत्याग्रह
-कई थानों का पुलिस फोर्स रहा मौजूद, घर से निकलने नहीं दिया

कानपुर। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के पूर्व घोषित सत्याग्रह को लेकर गुरुवार की सुबह से ही हंगामा होता रहा। विधायक बाजपेयी ने कानपुर में फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह किये जाने की घोषणा की थी। सत्याग्रह में शहर के सभी पूर्व छात्र नेताओं से शामिल होने की अपील की गई थी। इसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था जबकि सुबह से उनके निवास पर कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया और बैरीकैटिंग कर गई। सत्याग्रह के लिये निकलने से पहले अमिताभ बाजपेई ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट होने के बाद आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र से सपा एमएलए अमिताभ बाजपेयी ने अपने निवास पर ही सत्याग्रह शुरु कर दिया।
दरअसल दिल्ली में सपा सुप्रीमो अखिलेश के गिरफ्तार के बाद से सपाइयों ने आंदोलन शुरू कर दिया था साथ ही दिल्ली पुलिस द्धार छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में भी हसताक्षेप किया गया। इसी को लेकर कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने फूलबाग में 24 घंटे धरना देकर प्रदर्शन करने का एलान किया था।
बाइट- सपा विधायक, अमिताभ बाजपेई

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here